फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीत के लिए भाजपा-कांग्रेस के है अपने-अपने दावे

विज्ञापन
विज्ञापन
जनपद पौड़ी के जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर भाजपा-कांग्रेस दोनों के जीत के लिए अपने-अपने दावे हैं। भाजपा से लैंसडौन विधायक ने कुल 38 जिपं सदस्यों में से 30 सदस्यों के समर्थन का दावा किया, तो कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता ने 24 जिपं सदस्यों के समर्थन की बात कही है।
विज्ञापन

शनिवार को मुख्यालय में जिला पंचायत अध्यक्ष/उपाध्यक्ष पद के नामांकन में भाजपा की ओर से लैंसडौन विधायक महंत दलीप सिंह रावत ने अगुवाई की। नामांकन दाखिल किए जाने के बाद उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने जन भावनाओं को छला है। सदस्यों के खरीद-फरोख्त के सवाल पर महंत दलीप सिंह रावत ने कहा कि कांग्रेस का हम पर खरीद-फरोख्त का आरोप लगाना बेबुनियाद है। जीत के प्रति आश्वस्त विधायक ने कहा कि भाजपा को 30 जिपं सदस्यों का समर्थन हासिल है। वहीं कांग्रेस प्रत्याशियों के नामांकन के बाद पत्रकारों से वार्ता में प्रदेश प्रवक्ता प्रदीप तिवाड़ी ने कहा कि भाजपा विकास के नाम पर जनभावनाओं से खिलवाड़ कर रही है। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में जनता ने इसका करारा जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि अध्यक्ष पद पर पार्टी जीत हासिल करेगी। कांग्रेस के पास 24 सदस्यों का समर्थन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें