फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाद विवाद में कीर्तिनगर के अंकित ने मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
टिहरी जिले की शीतकालीन क्रीड़ा प्रतियोगिता (त्रिपथगा) के दूसरे दिन विभिन्न वर्गों में गोला चक्का फेंक और त्रिकूद स्पर्धाएं संपन्न हुईं। वाद विवाद प्रतियोगिता में अंकित कठैत (कीर्तिनगर) ने बाजी मारी।
विज्ञापन

जीआईसी थापली के मैदान में चल रही प्रतियोगिता में आयोजित अंडर 14 बालिका वर्ग में पूजा (नरेंद्रनगर), प्रिया (भिलंगना) व भूमिका (भिलंगना) क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे। लंबी कूद में करिश्मा (भिलंगना) पहले, आंचल (जाखणीधार) दूसरे और साक्षी (चंबा) तीसरे स्थान पर रही। ऊंची कूद में किरन (भिलंगना) ने प्रथम, साक्षी (कीर्तिनगर) ने द्वितीय व सोनिका (जयपुर) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। चक्का फेंक में आरुषी (नरेंद्रनगर), रुचिता (भिलंगना) व रीता (थौलधार) ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। अंडर 19 बालक वर्ग की चक्का फेंक प्रतियोगिता में दीपक (देवप्रयाग) पहले, दीपक सिंह (जाखणीधार) दूसरे और सूरज (कीर्तिनगर) तीसरे स्थान पर रहे। ऊंची कूद में रोहित खत्री (थौलधार), दीप प्रकाश (कीर्तिनगर) और रजन सकलानी (जौनपुर) क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे। हेमर थ्रो में सुनील (चंबा) ने पहला, सिंवालीधार (देवप्रयाग) ने दूसरा और कैलाश (थौलधार) ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर मुख्य शिक्षा अधिकारी एसपी सेमवाल, खंड शिक्षा अधिकारी एमएल आर्य, उदयभानु बिष्ट, सतीश बलोनी, डा. मीना सेमवाल, श्याम सरियाल और टीएस पुंडीर आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें