एकेश्वर ब्लाक के बैलोड़ी गांव निवासी विवाहिता की मौत फांसी लगाने से हुई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इस बात का खुलासा हुआ है। राजस्व पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला के शरीर पर कहीं कोई जख्म के निशान का जिक्र नहीं।
10 जनवरी को एकेश्वर क्षेत्र के बैलोड़ी निवासी रिंकी देवी (27) पत्नी धर्मेंद्र सिंह रावत का शव गांव के पास एक पेड़ पर लटका मिला। घटना के बाद विवाहिता के मायके पक्ष ने ससुराल पक्ष पर उसकी हत्या करने का आरोप लगाया था। राजस्व पुलिस ने बताया कि पूछताछ में हत्या की कोई बात सामने नहीं आई। परिजनों ने बताया कि रिंकी का धर्मेंद्र सिंह के साथ चार साल पूर्व ही प्रेम विवाह हुआ था। उसने आत्महत्या क्यों की इसका पता नहीं चल सका है। परिजनों ने राजस्व पुलिस को बताया कि कुछ समय से वह परेशान थी, लेकिन उसने कुछ भी किसी को बताया नहीं। सतपुली तहसील के प्रभारी तहसीलदार अमला नंद ने बताया कि विवाहिता की मौत फांसी लगाने से हुई है। मृतका के मायका पक्ष इस मामले में मुकदमा करना नहीं चाहते हैं।