फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवलगढ़ का तीर्थाटन और ऐतिहासिक महत्व जाना

विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़वाल केंद्रीय विवि के इतिहास पुरातत्व और पर्यटन विभाग के छात्र-छात्राओं ने देवलगढ़ के विभिन्न मंदिरों का भ्रमण कर यहां के धार्मिक व ऐतिहासिक महत्व को जाना। साथ ही प्राचीन काल में खोदी गई सुरंगों का निरीक्षण कर पर्यटन की संभावनाओं को तलाशा।
विज्ञापन

मंगलवार को प्रो. राजपाल सिंह नेगी के नेतृत्व में देवलगढ़ पहुंचे छात्र-छात्राओं के भ्रमण दल ने देवलगढ़ की प्राचीन धरोहरों मठ, मंदिरों, स्मारकों, प्राचीन सुरंगों, भैरबगुफा और नाथ सिद्धों की समाधियों का अवलोकन कर उनके धार्मिक, सांस्कृतिक व ऐतिहासिक महत्व को समझा। साथ ही यहां खोदी गई प्राचीन सुरंगों का निरीक्षण कर पर्यटन की संभावनाओं को तलाशा। देवलगढ़ मंदिर के मुख्य पुजारी कुंजिका प्रसाद उनियाल ने बताया कि भ्रमण दल ने प्राचीन ऐतिहासिक सुरंगों को देखने में अधिक रुचि दिखाई। उनियाल ने गढ़वाल विवि के पुरातत्व, इतिहास और पर्यटन विभाग से देवलगढ़ में तीर्थाटन और पर्यटन के विकास के लिए ठोस कार्ययोजना तैयार करने का अनुरोध किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें