फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे राज्य से आने वालों पर रखें नजर : डा. हरक

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना वायरस के रोकथाम एवं प्रभावी नियंत्रण/अनुश्रवण प्रभारी मंत्री डा. हरक सिंह रावत ने जनपद में बाहर से आने वाले लोगों पर कड़ी निगरानी रखे जाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने मुख्यालय पौड़ी में वीडियो कान्फ्रेंस के माध्यम से समस्त उपजिलाधिकारियों व खंड विकास अधिकारियों की बैठक ली।
विज्ञापन

वन एवं पर्यावरण मंत्री डा. हरक सिंह रावत ने पत्रकार वार्ता में कहा कि जिले में एक हजार से अधिक ग्राम पंचायतों में 11 हजार के करीब प्रवासी ग्रामीण पहुंचे हैं। ग्राम प्रधानों व प्रशासन के सहयोग से लगभग सभी को घरों में क्वारंटीन कर लिया गया है। डा. रावत ने कहा कि जनपद में पहली बार 108 सेवा वाहन में डाक्टर भी तैनात किए गए हैं। जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि जिले में 415 सस्ता- गल्ला विक्रेताओं ने आवश्यक वस्तुएं उपभोक्ताओं के लिए उपलब्ध कराना शुरू कर दिया है। इस अवसर पर एसएसपी दलीप सिंह कुंवर, एडीएम डा. एसके बरनवाल, सीएमओ डा. मनोज बहुखंडी, डीडीओ वेद प्रकाश, एपीडी सुनील कुमार, एसडीएम मनीष कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें