पाबौ। छबी सेवा फाउंडेशन की ओर से शनिवार को जनता इंटर कॉलेज पोखरीखेत में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान आयोजित निबंध प्रतियोगिता के कनिष्ठ वर्ग में काजल व वरिष्ठ वर्ग में नैंसी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
कार्यक्रम का उद्घघाटन मुख्य अतिथि प्रधानाचार्य वीरेंद्र सिंह रावत व विशिष्ट अतिथि कमलेश बलूनी व विमला रावत ने किया। इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के साइबर एंबेसडर डॉ. अतुल बमराडा ने छात्रों एवं शिक्षकों को साइबर हाइजीन की अनिवार्यता, डिजिटल प्लेटफॉर्म पर सुरक्षित व्यवहार के बारे में बताया। निबंध प्रतियोगिता के कनिष्ठ वर्ग में काजल ने प्रथम, कीर्तिका ने द्वितीय, अंशिका ने तृतीय, जबकि वरिष्ठ वर्ग में नैंसी ने प्रथम, सारिका रावत ने द्वितीय व नैतिक कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।