फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यालय में चला संयुक्त अभियान, 20 अतिक्रमण हटाए

विज्ञापन
पौड़ी में अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान व्यवसायी को निर्देश देते एसडीएम सदर एसएस राणा। - फोटो : PAURI
विज्ञापन
जिला मुख्यालय पौड़ी में पुलिस, प्रशासन व पालिका ने संयुक्त रुप से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। अभियान के दौरान टीम ने 20 अतिक्रमण हटाए। साथ ही कई स्थानों पर अतिक्रमणकारियों का चालान भी किया गया।
विज्ञापन

शुक्रवार को मुख्यालय पौड़ी में एसडीएम सदर एसएस राणा के नेतृत्व में अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू किया गया। अभियान की शुरुआत बस अड्डा पौड़ी से की गई। इसके बाद धारा रोड, अपर बाजार व माल रोड पर अतिक्रमण हटाया गया। अभियान के दौरान सड़क किनारों पर लगी छह ठेलियां जब्त की गई। 20 अतिक्रमण हटाए जाने के साथ 2300 का चालान भी किया गया। एसडीएम सदर राणा ने कहा कि मुख्यालय पौड़ी में लंबे समय से बाजार क्षेत्र में अतिक्रमण की शिकायत मिल रही है। उन्होंने लोगों से बाजार क्षेत्र में किसी भी तरह का अतिक्रमण नहीं किए जाने की अपील की। कहा कि सप्ताह में एक दिन आवश्यक रुप से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जाएगा। अभियान में कोतवाल पौड़ी राकेंद्र कठैत, ईओ पालिका प्रदीप बिष्ट, एसआई दीपा मल्ल, सफाई निरीक्षक हेमंत कुमार आदि मौजूद शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें