फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रसोई गैस के बढ़ते दामों पर कांग्रेसियों में आक्रोश

विज्ञापन
विज्ञापन
देश में रसोई गैस के बढ़ते दामों के खिलाफ कांग्रेसियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। जिला कांग्रेस कमेटी पौड़ी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने केंद्र व प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतला दहन भी किया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को मुख्यालय पौड़ी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र व राज्य सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। वक्ताओं का कहना है कि रसोई गैस की कीमतों में दिनप्रति दिन वृद्धि की जा रही है, जिससे आम आदमी को रसोई गैस खरीदना मुश्किल हो गया है। कहा कि पेट्रोल-डीजल के दामों में वृद्धि से आम जनमानस का सफर करना मुश्किल हो गया है। इस मौके पर महिला कांग्रेस कमेटी की जिलाध्यक्ष कमला रावत, जिला उपाध्यक्ष विनोद धनोसी, पूर्व प्रमुख कोट नवल किशोर, रेखा भंडारी, भाष्कर बहुगुणा, आशीष नेगी, भरत सिंह रावत, गोदांबरी रावत, मोहित सिहं, नीलम रावत आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें