फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: पौड़ी के अयाल गांव में मानकों के विपरीत हो रहा जेजेएम का कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। जल जीवन मिशन (जेजेएम) के तहत जिले में प्रथम चरण का कार्य पूरा होने का हवाई दावों की पोल खोल रहा है ग्राम सभा अयाल में हुए कार्य। अयाल गांव में जेजेएम के तहत न तो शत प्रतिशत स्टेंड पोस्ट बने हैं, ना ही टैंक से जुड़े चैंबरों में प्लस्तर हुआ है। इतना ही नहीं योजना में कई जगहों पर पाइप लाइनें खुली हैं तो 5 से 6 घरों में नल नहीं लगाए गए। मामले में ग्रामीणों ने तीन बार सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत भी की। बावजूद इसके काम अभी तक अधर में लटका हुआ है।
विज्ञापन


पौड़ी ब्लॉक के ग्राम सभा अयाल में जल जीवन मिशन के तहत कार्य पूरा नहीं होने से ग्रामीणों में रोष है। ग्राम सभा अयाल को अगरोड़ा पंपिंग योजना से जोड़कर लाभाविंत किया गया है। गांव के ऊपर जल भंडारण के लिए टैंक तो बना है, उसमें ओवर फ्लो पाइप नहीं है। कई जगहों पर खुली पेयजल लाइन बिछाई गई हैं। ग्रामीण नवीन बिष्ट, विक्रम सिंह, नरेंद्र सिंह ने बताया कि विभाग स्वयं ही मानकों के विपरीत कार्य कर पाइप लाइनों को खुले में छोड़ रहा है। बताया कि ग्राम सभा में जेजेएम के तहत 125 जल संयोजन दिए गए हैं। जबकि 5 से 6 घरों तक पाइप लाइन भी नहीं पहुंचाई गई। जहां पाइप लाइन है वहां आज तक पानी नहीं पहुंचा।

बताया कि पूर्व में इस मामले में विभागीय अफसरों से शिकायत की। लेकिन समाधान नहीं हुआ। इसके बाद उन्होंने तीन बार सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज की। जिस पर अफसरों ने जुलाई 2024 में निरीक्षण किया। जिसमें अभियंताओं ने कार्य पूर्ण नहीं होना पाया। अब करीब छह माह बीत जाने के बाद भी कार्य अधर में लटका हुआ है। उन्होंने जिला प्रशासन से मामले को गंभीरता से लेते हुए इसे मानकों के तहत पूरा करवाने की मांग उठाई है।
विज्ञापन




-

मामला संज्ञान में है। जेजेएम के तहत कार्य पूरा करने को लेकर पूरा महकमा मिशन मोड पर कार्य कर रहा है। अयाल गांव में काम पूरा करने में कहां चूक हो रही है, इसको दिखवाया जाएगा। -मो. मिशम, अधीक्षण अभियंता व नोडल जेजेएम, पेयजल निगम पौड़ी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें