फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: जय हो संगठन ने खानपुर के वर्तमान एवं पूर्व विधायक के पुतले फूंके

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। जय हो छात्र संगठन ने बिड़ला परिसर गेट पर खानपुर के वर्तमान और पूर्व विधायक के पुतलों का दहन किया। साथ ही ऋषिकेश में पहाड़ी समाज को गाली देने वालों और देवभूमि को अपमानित करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। उन्होंने कहा कि दोनों घटनाओं से उत्तराखंड के लोग आहत हैं।
विज्ञापन

जय हो छात्र संगठन के वीरेंद्र सिंह बिष्ट के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सोशल मीडिया पर वायरल हरिद्वार की घटना एवं ऋषिकेश में पहाड़ी समाज को गाली देने की घटना पर आक्रोश व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड जैसे छोटे प्रदेश में इस तरह की घटनाएं आम आदमी को आहत करने वाली हैं। उन्होंने खानपुर के वर्तमान विधायक उमेश कुमार व पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह द्वारा अंजाम दी गई गाली-गलौज व फायरिंग की घटना की कड़ी निंदा की। इस मौके पर छात्र नेता शुभम पंवार, अमित, हरेंद्र नेगी, सौरभ रावत, दिव्यांशु, संजय, मनोज, गौरव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें