पौड़ी। खेल विभाग की ओर से 38वें राष्ट्रीय खेलों के प्रचार-प्रसार को लेकर मुख्यालय में जागरूकता रैली आयोजित हुई। खेल प्रेमियों के साथ ही नगरवासियों ने नगर के विभिन्न मार्गों पर रैली निकाली। कंडोलिया स्थित खेल विभाग से रैली शुरू हुई। जो कि कांडोलिया तिराह, एजेंसी चौक, बस स्टेशन, धारारोड, कलक्ट्रेट परिसर, अपर बाजार होते हुए पुनः कंडोलिया में समाप्त हुई। जिला क्रीड़ा अधिकारी संदीप डुकलान ने बताया कि मंगलवार से देहरादून में देहरादून में 38वें राष्ट्रीय खेलों का आयोजन होने जा रहा है। रैली का उद्देश्य लोगों को खेलों के महत्व के बारे में जागरूक करना है। लोगों में खेलों के प्रति जागरूकता व उत्साह बढ़े। बताया कि राज्य में पहली बार होने वाले इन खेलों का सजीव प्रसारण भी किया जाएगा। इस मौके पर गंगा प्रसाद, शुभम रावत, विनोद कुकरेती और सुनील रावत आदि शामिल रहे।