फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: आईटीएम देहरादून के नाम रही महिला क्रिकेट प्रतियोगिता

Sun, 25 Oct 2026 06:38 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
चौरास परिसर के खेल मैदान में हुई अंतर महाविद्यालय प्रतियोगिता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
श्रीनगर। गढ़वाल केंद्र विश्वविद्यालय के चौरास परिसर स्थित खेल मैदान में आयोजित अंतर महाविद्यालय महिला क्रिकेट प्रतियोगिता आईटीएम देहरादून के नाम रही।
विज्ञापन

रविवार को आईटीएम देहरादून और डीएवी देहरादून के मध्य खेले गए महिला क्रिकेट का शानदार मुकाबला काफी रोचक रहा। इस मौके डीएवी ने टॉस जीत कर पहले क्षेत्र रक्षण का फैसला लिया। जिसके बाद बल्लेबाजी करने मैदान में उतरी आईटीएम देहरादून की टीम ने निर्धारित 15 ओवरों में 160 रन बनाए। टीम की आराधना चौहान ने अपनी टीम के लिए सर्वाधिक 37 रनों का योगदान दिया। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी डीएवी देहरादून के सभी बल्लेबाज 9 ओवर में 60 रन बनाकर ऑल आउट हो गए। आईटीएम देहरादून ने यह मैच 100 रनों से अपने नाम किया। इस मौके पर मुख्य अतिथि चौरास परिसर निदेशक प्रो. आरएस नेगी, डीएसडब्लू प्रो. ओपी गुसांई, खेल निदेशक प्रो. जेपी मेहता, आयोजक सचिव वंदना डोभाल और सुदीप कुमार, रामपाल मिया, रैज्जी सिंह, शैलेंद्र सिंह व महेंद्र भट्ट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें