फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: बीडीसी बैठक में पेयजल समस्या के मुद्दे उठे

Thu, 06 Jul 2023 04:51 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। कल्जीखाल ब्लॉक सभागार में हुई बीडीसी बैठक में सबसे अधिक मुद्दे पानी की समस्या के उठे। इस दौरान क्षेत्र पंचायत सदस्य तुंदेड की सुमन देवी ने कहा कि क्षेत्र में लंबे समय से पेयजल समस्या बनी है। इस पर जलसंस्थान ने एक सप्ताह के भी पेयजल आपूर्ति बहाल करने की भरोसा दिया।
विज्ञापन

ब्लॉक प्रमुख बीना राणा की अध्यक्षता में हुई बैठक में नैथाना महाकांत नैथानी, धारी के मदन सिंह रावत ने पानी के बिलों के भुगतान से संबंधित समस्या को उठाया। राकेश कुमार ने थापला डांडा को चिनवाड़ी डांडा पंपिंग योजना से जोड़ने के लिए कहा। ग्राम प्रधान बीरेंद्र लाल ने हाईस्कूल मिरचौड़ा में शिक्षकों की कमी का मुद्दा उठाया। कार्यक्रम का संचालन खंड विकास अधिकारी सुरेश शाह व ग्राम विकास अधिकारी दुर्गा प्रसाद भट्ट ने किया। बैठक में जिला विकास अधिकारी मनविंद कौर, सीईओ डॉ. आनंद भारद्वाज, तहसीलदार हरेंद्र खत्री, ब्लॉक प्रमुख संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष महेंद्र सिंह राणा, माधुरी देवी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें