फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: मकानों में बारिश का पानी घुसने पर आक्रोश

विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय राजमार्ग खंड और नगर निगम पर लगाया उपेक्षा का आरोप
विज्ञापन

श्रीनगर। उफल्डा के लोगों ने बारिश का पानी घरों और व्यवसायिक प्रतिष्ठानों में घुसने पर राष्ट्रीय राजमार्ग खंड लोनिवि श्रीनगर व नगर निगम के खिलाफ आक्रोश जताया है। कहा कि समस्या के समाधान के लिए गत एक वर्ष से गुहार लगाई जा रही है लेकिन विभाग और नगर निगम इसे गंभीरता से नहीं ले रहे है।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी लोकेश पाल, राजेश बिष्ट, विपिन पंवार व रवि पाल ने बताया कि उफल्डा में ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग के नीचे करीब आधा दर्जन लोगों के आवासीय भवन और दुकानें आदि हैं। बारिश में सिंचाई विभाग परिसर और उफल्डा आवासीय बस्ती का पानी एकत्र होकर आवासीय बस्ती मेंं घुस रहा है जिससे आए दिन लोगों के लिए खतरा बना हुआ है। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग खंड लोनिवि श्रीनगर की ओर से पानी की निकासी के लिए जो नाली बनाई गई है उसमें कूड़ा जमा है। ऐसे में नाली का पानी सड़क की जर्जर दीवार से होकर आवासीय बस्ती में घुस रहा है। इससे दीवार टूटने का भी खतरा बना है। स्थानीय निवासियों ने समस्या का समाधान न होने पर मुख्यमंत्री और एसडीएम को राष्ट्रीय राजमार्ग खंड और नगर निगम के खिलाफ शिकायती पत्र भेजकर शीघ्र कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें