फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना पॉजिटिव महिला को भेजा आइसोलेशन सेंटर

विज्ञापन
विज्ञापन
टिहरी जिले के कीर्तिनगर ब्लॉक में कोरोना पॉजिटिव पाई गई महिला को कोविड आइसोलेशन सेंटर सुरसिंह धार भेज दिया गया है। जबकि महिला के पति और बेटी ब्लॉक मुख्यालय स्थित क्वारंटीन सेंटर में रह रहे हैं। उनकी कोरोना रिपोर्ट अभी आई नहीं है।
विज्ञापन

वहीं, राजकीय मेडिकल कॉलेज श्रीनगर के कोविड अस्पताल में एक संदिग्ध युवती को भर्ती कराया गया है। युवती को ट्रेवल हिस्ट्री के आधार पर संदिग्ध वार्ड में शिफ्ट किया गया है। उसका सैंपल जांच के लिए भेजा गया है। जबकि ऋषिकेश में रह रहे एक व्यक्ति पौड़ी जिले का एक व्यक्ति अपनी पत्नी व चार वर्षीय बेटी के साथ 12 जुलाई को दिल्ली से अपने ससुराल कीर्तिनगर ब्लॉक के लिए निकला था। इसी दिन मुनि की रेती में सभी का सैंपल लिया गया। 12 को ही तीनों लोग ब्लॉक मुख्यालय स्थित एक होटल में क्वारंटीन हो गए। शुक्रवार को महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई। तहसीलदार कीर्तिनगर मंजू राजपूत ने बताया कि महिला को आइसोलेशन सेंटर भेज दिया गया है। इधर, 13 जुलाई को गुरुग्राम से श्रीनगर क्षेत्र में लौटी एक युवती को मेडिकल कॉलेज के कोविड संदिग्ध आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा कि युवती अपनी दो सहेलियों के साथ टैक्सी बुक कर यहां पहुंची थी। जब से वह लौटी, तभी से उसे पेट और सरदर्द की शिकायत है। शुक्रवार सुबह वह मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी वार्ड में पहुंची। उसकी ट्रेवल हिस्ट्री को देखते हुए आइसोलेशन वार्ड में भेज दिया गया। बेस अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक प्रो. केपी सिंह ने बताया कि उक्त युवती को सैंपल जांच के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें