फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: हिंदी में इशिता व अंग्रेजी सुलेख में प्रेरणा नेगी ने बाजी मारी

विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। कल्जीखाल ब्लॉक की माध्यमिक विद्यालयों की शीतकालीन क्रीड़ा प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया। हिंदी सुलेख में इशिता, जबकि अंग्रेजी सुलेख व मानचित्र प्रतियोगिता में प्रेरणा नेगी ने बाजी मारी।कल्जीखाल ब्लॉक क्रीड़ास्थल में आयोजित खेल प्रतियोगिताओं का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख संगठन के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र सिंह राणा ने किया। उन्होंने छात्र-छात्राओं से खेल भावनाओं के साथ विभिन्न स्पर्धाओं में प्रतिभाग करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन




प्रतियोगिता के तहत बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड़ में प्रियांशी नेगी प्रथम, प्रतिभा रावत द्वितीय व आयुशी तृतीया रही। बालक वर्ग में सुदर्शन जुयाल ने पहला, कुलदीप ने दूसरा व मंयक नैथानी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

प्राथमिक वर्ग की 50 मीटर की दौड़ में रौनक, 100 व 200 मीटर में नक्षद्वीप प्रथम रहे। इसी प्रतियोगिता के बालिका वर्ग की 50 मीटर दौड़ में पलक, 100 मीटर में अर्चना व 200 मीटर में इशिता ने पहला स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन




सब जूनियर वर्ग की 100 मीटर की दौड़ में आर्यन, 200 मीटर में रोहित व 400 मीटर दौड़ में अनंत पटवाल ने पहला स्थान पाया। जबकि बालिका वर्ग की 100 व 400 मीटर दौड़ में सृष्टि और 200 मीटर में श्वेता ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

इस मौके पर कनिष्ठ प्रमुख अर्जुन पटवाल, पूर्व कनिष्ठ प्रमुख अनिल सिंह, जिला उपाध्यक्ष जुनियर संगठन पौड़ी प्रेम प्रकाश कुकरेती, बीईओ संजय कुमार, बीडीओ गंगा प्रसाद लखेड़ा, सामाजिक कार्यकर्ता अशोक रावत और अभिषेक नेगी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें