फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: डीएम ने पेयजल निगम कोटद्वार के अधिशासी अभियंता का वेतन रोका

विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने एनआईसी कक्ष में मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1905 व मुख्यमंत्री जन समर्पण पोर्टल की शिकायतों के निस्तारण को लेकर समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने पेयजल निगम कोटद्वार द्वारा 36 दिन से अधिक समय से सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का निस्तारण नहीं किए जाने पर पेयजल निगम के अधिशासी अभियंता का वेतन रोकने के निर्देश दिए है।बैठक में उन्होंने ने कहा जिन विभागों 36 दिन से अधिक समय की शिकायतें लंबित हैं। उन्हें चेतावनी देते हुए तत्काल शिकायतों के त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शिकायतों का निस्तारण कर संबंधित शिकायतकर्ता से उसकी जानकारी भी दें। साथ ही उन्होंने कहा कि सभी विभागों के अधिकारी हर सप्ताह पोर्टल अवश्य खोले और पोर्टल पर दर्ज शिकायतों का उसी समय निस्तारण करें। मुख्यमंत्री जन समर्पण पोर्टल की समीक्षा करते हुए हुए सभी उप जिलाधिकारियों को तहसील स्तर पर लंबित समस्याओं का तत्काल निस्तारण करने को कहा। उन्होंने यह भी कहा कि तहसील दिवस व बीडीसी बैठक में जो समस्या आमजनमानस द्वारा रखी जाती है, उनका निस्तारण मौके पर ही करें।
विज्ञापन




बैठक में सीडीओ गिरीश गुणवंत, संयुक्त मजिस्ट्रेट दीपक रामचंद्र सेठ, अधीक्षण अभियंता पेयजल मोहम्मद मीशम, पीडी डीआरडीए विवेक कुमार उपाध्याय, सीईओ नागेंद्र बर्तवाल, मत्स्य अधिकारी अभिषेक मिश्रा और स्वजल अधिकारी दीपक रावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें