फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सस्पेंड होने के बाद अपने गृह राज्य ओडिशा पहुंचे बसंत रथ

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। हाल ही केंद्रीय गृह विभाग की ओर से सस्पेंड किए गए आईपीएस अफसर आईजी बसंत रथ अपने घर पहुंच गए हैं। बसंत रथ ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर इसकी जानकारी साझा की। साथ ही यह भी बताया कि वह शनिवार को एक न्यूज चैनल पर बताएंगे कि जम्मू-कश्मीर में उनके 20 साल बतौर पुलिस अफसर कैसे बीते और अगले 20 सालों के लिए उनके पास क्या प्लान है। उन्हें विवादों से क्यों प्यार है।
विज्ञापन

बसंत ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लिखा कि दोस्तों मैं अपने घर पिपली और भुवनेश्वर पहुंच गया हूं। मैं अपना पसंदीदा उड़िया भजन भी गाउंगा।
बता दें कि बसंत रथ हमेशा से ही जम्मू-कश्मीर में विवादों में रहे हैं। डीएसपी से लेकर आईजी तक पहुंचते-पहुंचते हर एक पद पर उनका विवादों से सामना हुआ। कुछ दिन पहले ही गृह विभाग ने रथ को सस्पेंड कर दिया। आरोप है कि रथ ने अनुशासन का पालन नहीं किया। दरअसल, रथ ने कुछ दिन पहले डीजीपी दिलबाग सिंह के खिलाफ गांधी नगर पुलिस सटेशन में शिकायत दर्ज कराई थी कि उन्हें डीजीपी से जान का खतरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें