पौड़ी। तहसील पौड़ी के ग्राम जामला निवासी एक बुजुर्ग ने नशे की हालत में टॉयलेट क्लीनर पी लिया। परिजनों ने बुजुर्ग को उपचार के लिए जिला अस्पताल पौड़ी में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान बुजुर्ग ने दमतोड़ दिया है। पुलिस ने पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
तहसीलदार पौड़ी दीवान सिंह रावत व कोतवाल पौड़ी अमरजीत सिंह ने बताया कि ग्राम जामला निवासी भगवान सिंह (67) बीते रविवार को भतीजी की शादी में शामिल होने पौड़ी आए थे। जहां वह शादी समारोह में शामिल होने के बाद शाम को घर लौट गए थे। लेकिन वह नशे की हालत में थे। उन्होंने बताया कि परिजनों के अनुसार घर में विस्लेरी की एक बोतल में टॉयलेट क्लीनर रखा हुआ था।
नशे की हालत में बुजुर्ग भगवान सिंह ने वह टॉयलेट क्लीनर को शराब समझकर पी लिया। रात में तबीयत बिगड़ने पर उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल पौड़ी में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान सोमवार को उनकी मौत हो गई। कोतवाल पौड़ी अमरजीत सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।