फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: बड़ेथ स्वास्थ्य केंद्र के सीएचओ और एएनएम का वेतन रोकने के निर्देश

Sat, 21 Mar 2026 06:27 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

सीएमओ के औचक निरीक्षण में अस्पताल में नहीं मिले
कोटद्वार के सिटी हॉस्पिटल में लटका मिला ताला, मांगा स्पष्टीकरण
संवाद न्यूज एजेंसी
पौड़ी। सीएमओ ने जिले के दूरस्थ स्वास्थ्य केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कहीं स्वास्थ्य केंद्र में ताला लटका मिला तो कहीं सीएचओ और एएनएम अनुपस्थित मिले। इस पर सीएमओ डॉ. शिव मोहन शुक्ला ने बड़ेथ स्वास्थ्य केंद्र के सीएचओ और एएनएम का वेतन रोकने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

सीएमओ ने दूरस्थ स्वास्थ्य केंद्र चैलूसैंण, कांडाखाल व पौखाल का निरीक्षण किया। उन्होंने पौखाल में चिकित्सक नहीं होने पर कांडाखाल अस्पताल के चिकित्सक को तीन-तीन दिन के रोस्टर के आधार पर दोनों अस्पतालों की जिम्मेदारी सौंपी। वहीं द्वारीखाल के बड़ैथ के निरीक्षण के दौरान सीएचओ (कम्यूनिटी हेल्थ ऑफिसर) और एएनएम अनुपस्थित मिले। सीएमओ डॉ. शुक्ला ने बताया कि इस मामले में दोनों कर्मचारियों का वेतन रोका जाएगा जबकि कांडाखाल अस्पताल में चिकित्साधिकारी व सीएचओ की कार्यप्रणाली असंतोषजनक मिलीं। सीएमओ ने कोटद्वार के सिटी हॉस्पिटल का भी औचक निरीक्षण किया। इस दौरान अस्पताल बंद मिला। इस पर उन्होंने संबंधित चिकित्साधिकारी का स्पष्टीकरण मांगा और उन्हें मुख्यालय तलब किया। लालपानी अस्पताल का निरीक्षण कर सीएमओ ने सफाई व्यवस्था पर असंतोष जताया। साथ ही अस्पताल की चहारदीवारी निर्माण व तारबाड़ करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें