फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: एसआईआर के कार्यों में तेजी लाने व नियमित समीक्षा के निर्देश दिए

Wed, 17 Jun 2026 04:26 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
- गणना प्रपत्रों के वितरण, संकलन आौर डिजिटाइजेशन कार्यों की डीएम ने की समीक्षा
विज्ञापन

पौड़ी। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत गणना प्रपत्रों के वितरण, संकलन आौर डिजिटाइजेशन कार्यों की समीक्षा करते हुए डीएम/डीईओ स्वाति एस भदौरिया ने तीन-तीन दिनों में प्रगति की समीक्षा करने के निर्देश दिए। कहा कि संबंधित अधिकारी हर तीन दिन में बीएलओ के साथ एसआईआर की नियमित समीक्षा करेंगे।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट में एसआईआर की समीक्षा कर डीएम ने कहा कि सहायक निर्वाचन अधिकारी विधानसभावार गणना प्रपत्रों के वितरण, संकलन और डिजिटाइजेशन की अपडेट सूचना हर दिन उपलब्ध कराएंगे। उन्होंने सभी ईआरओ (निर्वाचक पंजीकरण अधिकारी) को मॉनिटरिंग के लिए आवश्यक प्रारूप व प्रपत्रों के संग्रहण की स्पष्ट कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। साथ ही बीएलओ के साथ शीघ्र बैठक कर भौतिक रुप से संकलन की प्रक्रिया में तेजी लाने और शत-प्रतिशत गणना प्रपत्र प्राप्त करने को कहा। इस मौके पर एडीएम व उप जिला निर्वाचन अधिकारी एफआर चौहान, सहायक निर्वाचन अधिकारी एसएल शाह, डीआईओ एनआईसी हेमंत काला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें