पौड़ी में एडीएम डा. एसके बरनवाल को ज्ञापन सौंपते सामाजिक कार्यकर्ता नमन चंदोला।
- फोटो : PAURI
गढ़वाल मंडल मुख्यालय पौड़ी में उत्तराखंड परिवहन निगम के कार्यालय का संचालन ठप हो गया है। निगम के पौड़ी कार्यालय में एक कर्मचारी सेवारत था। उसके सेवानिवृत्त होने के बाद कार्यालय का कामकाज बंद पड़ा है। एडीएम पौड़ी ने निगम के सहायक महाप्रबंधक कोटद्वार को कार्यालय के पुन: सुचारु संचालन के निर्देश दिए हैं।
पौड़ी बचाओ संघर्ष समिति के संयोजक नमन चंदोला ने एडीएम डा. एसके बरनवाल से मुलाकात कर परिवहन निगम कार्यालय का संचालन बंद होने की जानकारी दी। कहा कि कार्यालय का संचालन नहीं होने से जनता को परेशानियों से जूझना पड़ रहा है। एडीएम डा. बरनवाल ने बताया कि निगम के सहायक महाप्रबंधक कोटद्वार को कार्यालय के सुचारु संचालन के निर्देश दे दिए गए हैं। वहीं सहायक महाप्रबंधक कोटद्वार टीकाराम आदित्य ने बताया कि कार्यालय के संचालन की प्रक्रिया चल रही है। संवाद