प्रगति को लेकर डीएम ने संबंधित अधिकारियों की बैठक ली
संवाद न्यूज एजेंसी
पौड़ी। जनगणना की तैयारियों और स्वगणना की प्रगति को लेकर डीएम ने संबंधित अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने स्वगणना के लिए लोगों को जागरूक करने के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश दिए। साथ ही राजनीतिक दलों का भी सहयोग लेने को कहा।
कलेक्ट्रेट में डीएम स्वाति एस भदौरिया ने जिले भर में विशेष शिविर आयोजित कर लोगों को स्वगणना के लिए प्रोत्साहित करने को कहा। उन्होंने सभी एसडीएम को क्षेत्रों में स्वगणना की प्रक्रिया संचालित करवाने के निर्देश दिए। साथ ही चार्ज अधिकारियों और सभी बीडीओ को जमीनी स्तर पर कार्यों की निगरानी करने को कहा।
डीएम ने फॉर्मर रजिस्ट्री और एग्री स्टैक अभियान की भी समीक्षा की और फॉर्मर रजिस्ट्री के शत-प्रतिशत पंजीकरण के लिए 15 दिनों तक विशेष अभियान चलाने को कहा। उन्होंने पंचायती राज विभाग के माध्यम से अभियान को और गति देने के लिए सभी वीपीडीओ को भी फॉर्मर रजिस्ट्री के कार्य में संलिप्त करने, राजस्व उपनिरीक्षकों को पोर्टल के माध्यम से प्रविष्टियां करने और अधिक से अधिक किसानों का स्वतः पंजीकरण करने को कहा। इस मौके पर सीडीओ अशोक जोशी, एडीएम पीआर चौहान, जिला प्रभारी जनगणना शिव कुमार, डीईओ अंशुल बिष्ट, डीएचओ मनोरंजन भंडारी आदि मौजूद रहे। संवाद