फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: विधायक हरीश धामी मामले में कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

Thu, 19 Nov 2026 04:17 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। धारचूला विधायक हरीश धामी मामले में कांग्रेस ने प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए मुख्यमंत्री धामी का पुतला दहन किया। कांग्रेस ने घटना को निर्वाचित जनप्रतिनिधि का अपमान बताते हुए सरकार की कार्यशैली पर सवाल उठाए।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट के गेट पर प्रदर्शन करते हुए पदाधिकारियों ने कहा कि जौलजीवी मेले का उद्घाटन समारोह एक सार्वजनिक कार्यक्रम था जिसमें क्षेत्र के निर्वाचित विधायक हरीश धामी को भी अपनी बात रखने का अवसर मिलना चाहिए था। आरोप लगाया कि विधायक जब मंच पर पहुंचे तो उन्हें संबोधन का मौका देने के बजाय उनका माइक बंद कर दिया गया। यह भी आरोप लगाया कि भाजपा सरकार में जनप्रतिनिधियों की आवाज को दबाने का प्रयास किया जा रहा है। कहा कि सरकार को इस पूरे प्रकरण पर अपनी स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए। कांग्रेसियों ने जिला मुख्यालय में मांगों के लिए आंदोलन कर रही आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भी समर्थन दिया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष विनोद नेगी, तामेश्वर आर्य, अरूणा कुमार, अनूप सिंह, राहत हुसैन, आस्कर रावत आदि शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें