फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कूड़ा निपटान के लिए छोटे प्लांट बनाने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
जिलाधिकारी पौड़ी विजय कुमार जोगदंडे ने नमामि गंगे योजना की जिला स्तरीय गंगा समिति की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने निकाय क्षेत्रों में कूड़ा निपटान के लिए छोटे प्लांट बनाने के निर्देश दिए। कहा कि सभी निकाय क्षेत्रों में प्लांट के लिए जल्द प्रस्ताव तैयार किया जाए।
विज्ञापन

विकास भवन सभागार में हुई बैठक में डीएम ने नाला टैपिंग, सीवरेज लाइन निर्माण और कूड़ा निपटान कार्य को गंभीरता से करने के निर्देश दिए। उन्होंने हर महीने नदी से लगे क्षेत्रों का निरीक्षण करने के निर्देश दिए। बैठक में बताया गया कि श्रीनगर नगर पालिका में चार सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट में से तीन का काम पूरा हो चुका है। उफल्ड़ा, डांग और नगर पालिका पौड़ी में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट की डीपीआर शासन को भेजी जा चुकी है। इस अवसर पर डीएफओ गढ़वाल मुकेश कुमार, जिला पर्यटन अधिकारी खुशाल सिंह नेगी, एडीपीआरओ नितिन नौटियाल, ईओ श्रीनगर राजेश नैथानी, आयुर्वेदिक यूनानी अधिकारी डा. सुभाष चंद्रा, पीई स्वजल दीपक रावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें