फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: बिना दुकानदारों की सहमति के लगा रहे स्मार्ट मीटर

Sat, 22 Aug 2026 06:46 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

स्मार्ट मीटर लगने के बाद बढ़े बिल की शिकायत लेकर ऊर्जा निगम कार्यालय पहुंचे व्यापारी
यूपीसीएल ने कहा-शिकायतों का होगा निस्तारण
संवाद न्यूज एजेंसी
श्रीनगर। स्मार्ट मीटर को लेकर व्यापारियों का गुस्सा ऊर्जा निगम के कार्यालय तक पहुंच गया। व्यापार सभा के पदाधिकारियों के साथ पहुंचे व्यापारियों ने अधिकारियों के सामने अपनी समस्याएं रखीं। उन्होंने आरोप लगाया कि कई प्रतिष्ठानों में बिना दुकानदार की सहमति के स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

व्यापारी अरविंद अग्रवाल ने बताया कि उनके प्रतिष्ठान में स्मार्ट मीटर लगने के बाद बिजली का बिल पहले से अधिक आ रहा है। अन्य व्यापारियों ने भी बिलिंग से जुड़ी समस्याएं रखते हुए इनकी जांच की मांग की। कहा कि मीटर लगाने से पहले उपभोक्ताओं को पूरी जानकारी दी जानी चाहिए। यूपीसीएल के अधिशासी अभियंता गोपाल सिंह रावत ने व्यापारियों की शिकायतें सुनकर उनके निस्तारण के संबंध में आवश्यक जानकारी दी। उन्होंने स्पष्ट किया कि स्मार्ट मीटर को लेकर उपभोक्ताओं में भ्रांतियां हैं जबकि यह मीटर भी पुराने मीटर की तरह ही बिजली की खपत दर्ज करता है। फिर भी समस्या आ रही है तो इसका समाधान किया जाएगा। इस दौरान व्यापार सभा अध्यक्ष अनुज जोशी, जिला अध्यक्ष वासुदेव कंडारी, महासचिव छवि प्रकाश अग्रवाल, कोषाध्यक्ष पंकज नेगी, दिनेश पंवार, सतीश महाजन सहित अन्य व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें