फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: पर्यावरण व जैव विविधता संरक्षण के लिए युवाओं को किया प्रेरित

Mon, 13 Oct 2025 06:24 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
श्रीनगर। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विवि के भौतिकी विभाग द्वारा आयोजित तीन दिवसीय हिमालयी क्षेत्र में एरोसोल, वायु गुणवत्ता एवं जलवायु परिवर्तन पर तृतीय बहुविषयक अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी (आईएमसीएएसी-2025) शुरू हो गई है। उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि यूथ फाउंडेशन के संस्थापक कर्नल (सेनि) अजय कोठियाल ने युवाओं को पर्यावरण संरक्षण, जलवायु परिवर्तन के निवारण तथा हिमालय की जैव-विविधता के संरक्षण के लिए सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

विवि कुलपति के प्रतिनिधि के तौर पर प्रो. एनएस पंवार ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 बहुविषयक शिक्षा और अनुसंधान पर विशेष बल देती है। उन्होंने प्रतिभागियों से आग्रह किया कि वे अनुसंधान के माध्यम से समाज एवं पर्यावरण के लिए ठोस योगदान दें। पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के डॉ. जगवीर सिंह एवं भारत मौसम विज्ञान विभाग के डॉ. विजय कुमार सोनी ने वायु गुणवत्ता, एरोसोल और जलवायु परिवर्तन से हिमालयी क्षेत्र में बढ़ते तापमान, ग्लेशियर पिघलने तथा वायु प्रदूषण की बढ़ती मात्रा को लेकर चिंता व्यक्त की। संगोष्ठी के संयोजक प्रो. टीसी उपाध्याय ने संगोष्ठी की रूपरेखा का विवरण प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य देश-विदेश के वैज्ञानिकों के बीच संवाद, सहयोग एवं नवीन शोध विचारों का आदान-प्रदान सुनिश्चित करना है। आयोजन सचिव एवं समन्वयक डॉ. आलोक सागर गौतम संगोष्ठी की महत्ता, प्रमुख विषयों तथा वर्तमान शिक्षा प्रणाली में बहुविषयक सम्मेलनों की आवश्यकता की जानकारी दी। मौके पर प्रो. आरसी रमोला, डा. सुरेश तिवारी, प्रो. आरएस नेगी, डा. विनीत कुमार मौर्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें