फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: डॉक्टरों, छात्रों और कर्मचारियों ने सीखी जीवन बचाने की तकनीक

Mon, 13 Oct 2025 06:20 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। राजकीय मेडिकल कॉलेज श्रीनगर के बेस चिकित्सालय में सोमवार को सीपीआर (कार्डियो पल्मोनरी रिससिटेशन) के तहत प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 13 से 17 अक्तूबर तक चलने वाले प्रशिक्षण में कॉलेज के फैकल्टी सदस्य, सीनियर एवं जूनियर रेजिडेंट, डॉक्टर, एमबीबीएस अंतिम वर्ष के विद्यार्थी, पैरामेडिकल छात्र, एसएसडब्ल्यू और अन्य कर्मचारी शामिल होंगे।
विज्ञापन

कार्यक्रम का उद्देश्य आपात स्थिति में जीवन रक्षक कौशल के प्रति चिकित्सा समुदाय और आम नागरिकों को जागरूक करना है। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राकेश रावत ने कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए कहा कि सीपीआर प्रशिक्षण संकट की घड़ी में किसी व्यक्ति की जान बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। एनेस्थीसिया विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. अजेय विक्रम सिंह ने प्रतिभागियों को सीपीआर तकनीक का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया। इस मौके पर राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य प्रो. आशुतोष सयाना ने कहा कि सीपीआर देना हर व्यक्ति को आना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें