फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: योगासन व षटकर्म के बारे में दी जानकारी

Tue, 26 May 2026 05:56 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय के प्राकृतिक चिकित्सा व योग विभाग की ओर से कार्यशाला व विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि विवि के कुलपति प्रो. श्रीप्रकाश सिंह के नेतृत्व में इस बार भी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस धूमधाम से मनाया जाएगा।
विज्ञापन

इस दौरान गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय, हरिद्वार के योग विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. उद्धम सिंह विषय विशेषज्ञ ने छात्रों को योगासन व षटकर्म की व्यावहारिक जानकारी प्रदान की। इसके साथ ही गुरूकुल कांगड़ी विवि हरिद्वार के वेद विभाग के डा. दीनदयाल ने योग दर्शन विषय पर एक विशेष व्याख्यान दिया। उन्होंने विद्यार्थियों को योग दर्शन की व्यावहारिक उपयोगिता से अवगत कराया और जीवन में इसके महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के अंत में प्राकृतिक चिकित्सा व योग विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. अनुजा रावत ने सभी अतिथियों, शिक्षकों व विद्यार्थियों का धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर विभाग के शिक्षक डॉ. जीएस ठाकुर, डॉ. सी. बेताल, डॉ. रजनी नौटियाल, डॉ. किरण वर्मा, डॉ. विनोद नौटियाल आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें