फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: पल्लवी को बेस्ट एथलीट का मिला पुरस्कार

Fri, 14 Nov 2025 04:12 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। रेनबो पब्लिक स्कूल में कक्षा नर्सरी से पांचवी तक के बच्चों का खेल महोत्सव आयोजित किया गया। विद्यालय की सब जूनियर कैटेगरी में चैंपियन कदर परवीन ने मसाल प्रज्ज्वलित की और प्रधानाचार्य डॉ. रेखा उनियाल ने वार्षिक खेल महोत्सव के शुभारंभ की घोषणा की। नर्सरी, एलकेजी, यूकेजी के लिए कुर्सी दौड़, बैलून दौड़ और बोरा दौड़ कराई गई, जबकि कक्षा एक से पांच तक के छात्र-छात्राओं की 50 मीटर दौड़, चम्मच दौड़, बोरा दौड़, मेढक दौड़, लंबी कूद आदि खेल कराए गए। प्रतियोगिता में पांचवी की पल्लवी को बेस्ट एथलीट का पुरस्कार दिया गया। उसने 100 मीटर दौड़, लंबी कूद में गोल्ड मेडल प्राप्त किया। विद्यालय की प्रधानाचार्य डाॅ. रेखा व उपप्रबंधक रिद्धिस उनियाल ने विजेताओं को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें