फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: नशा उन्मूलन कार्यक्रम की दी जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन




श्रीनगर। नशा उन्मूलन के मंडलीय नोडल अधिकारी अखिलेश चंद्र चमोला ने गढ़वाल विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. मनमोहन सिंह रौथाण के साथ बैठक कर नशा उन्मूलन कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कुलपति से जागरूकता कार्यक्रम में सहयोग करने के लिए विवि के परिसरों में गोष्ठी, निबंध, भाषण आदि प्रतियोगिताएं आयोजित करवाने का अनुरोध किया।
कहा कि उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत की ओर से नशा मुक्त शहर, गांव और नशा मुक्त आसपास की मुहिम शुरू की गई है। बताया कि आज का युवा अपने लक्ष्य से भटक कर नशा की ओर अग्रसर हो रहा है, जो कि देश और समाज के लिए चिंता का विषय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गढ़वाल विवि के कुलपति ने चमोला की मुहिम की सराहना करते हुए कहा कि नशे के खिलाफ विवि के परिसरों में भी छात्रों के लिए कार्यशाला, प्रदर्शनी, गोष्ठी आदि अनेक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस मौके पर चमोला ने कुलपति को अपनी लिखी पुस्तक भारतीय संस्कृति तथा नैतिक ऊर्जा के आयाम भेंटकर उनका आभार जताया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें