फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: गढ़वाल विवि के दीक्षांत समारोह के आयोजन को लेकर जगी उम्मीद

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
श्रीनगर। गढ़वाल विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह के आयोजन को लेकर कवायद तेज हो गई है। फरवरी माह तक दीक्षांत समारोह आयोजित कराए जाने को लेकर विवि के अधिकारियों द्वारा योजना तैयार की जा रही है। इस संबंध में कार्यवाहक कुलपति प्रो़ एमएम रौथाण की ओर से विवि अधिकारियों की बैठक ली गई व आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
दरअसल प्रत्येक वर्ष 1 दिसंबर को विश्वविद्यालय के स्थापना दिवस के अवसर पर दीक्षांत समारोह आयोजित किया जाता है, लेकिन इस बार कुलपति के न होने से दीक्षांत समारोह आयोजित नहीं हो पाया। विदित हो कि 30 अक्तूबर को कुलपति प्रो़ अन्नपूर्णा नौटियाल का कार्यकाल समाप्त होने के बाद एक माह तक कुलपति का पद रिक्त रहा, जिस कारण दीक्षांत समारोह का आयोजन नहीं हो पाया। इधर छात्रसंघ पदाधिकारी लगातार दीक्षांत समारोह आयोजित करने की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बीच कुलपति प्रो़ एमएम रौथाण के पद संभालने के बाद दीक्षांत समारोह के आयोजन को लेकर उम्मीदें जगी हैं। शुक्रवार को प्रभारी कुलपति द्वारा छात्र अधिष्ठाता कल्याण समेत अन्य अधिकारियों की बैठक लेकर फरवरी माह में दीक्षांत समारोह आयोजित करने की बात कही। कहा कि इसके लिए सभी तैयारियों में जुटे। अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो़ एमएस नेगी ने कहा कि फरवरी अंतिम सप्ताह में दीक्षांत समारोह का आयोजन प्रस्तावित है। सब कुछ सही रहा तो भव्य रूप से दीक्षांत समारोह का आयोजन होगा। छात्रसंघ अध्यक्ष जसवंत राणा ने कहा कि छात्र मेरिट में आने की मेहनत करते हैं, ताकि उन्हें मंच से डिग्री मिल सके। दीक्षांत समारोह किसी भी छात्र के कॉलेज जीवन का महत्वपूर्ण क्षण होता है, लिहाजा विवि को दीक्षांत समारोह का आयोजन करना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें