फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तत्काल मिलेगी शादी में लगे वाहनों के हादसे की सूचना

विज्ञापन
विज्ञापन
जनपद में शादी, समारोह में शराब पीकर होने वाली सड़क दुर्घटनाओं पर एप के माध्यम से नकेल कसी जाएगी। डीएम डा. आशीष चौहान ने जिला सूचना विज्ञान अधिकारी व आरटीओ को एप तैयार करने के निर्देश दिए। विभाग ऐसा एप तैयार करेगा जो हादसा होने के बाद परिवहन विभाग को सिग्नल देगा और विभाग को तत्काल घटनास्थल की जानकारी मिल सकेगी। टीम तत्काल अन्य टीमों के साथ पहुंचकर राहत बचाव भी शुरू कर सकेगी।
विज्ञापन

जिलाधिकारी कार्यालय सभागार में जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की समीक्षा बैठक में डीएम डा. आशीष चौहान ने बताया कि एप के माध्यम से शादी में उपयोग में लाए जाने वाले वाहन का नंबर, वाहन की स्थिति, सवारियों की संख्या, वाहन चालक की ओर से शराब का सेवन नहीं करना, कार्यक्रम कब और कहां है इसकी सूचना परिवहन विभाग को दी जाएगी। इसके बाद किसी भी अनहोनी की सूचना मिलने पर एप परिवहन विभाग को बार-बार सिग्नल देगा और विभाग को तत्काल संबंधित वाहन की लोकेशन पता चल जाएगी। यह एप सभी वाहन चालकों और लोगों को डाउनलोड करना होगा। डीएम ने वाहनों की स्थिति के संबंध में माइक्रो लेवल सर्वे तैयार करने के निर्देश भी आरटीओ को दिए। इस दौरान डीएम ने जिले के नगर क्षेत्रों में पॉकेट पार्किंग तैयार करने और जल्द स्थल चयन के निर्देश दिए। साथ ही मोटर मार्गों पर क्रश बैरियर को लेकर आंकड़ों में स्पष्टता नहीं होने पर लोनिवि के अधिकारियों को फटकार लगाई। डीएम ने कहा कि अधिकारी जल्द सही आंकड़े उपलब्ध कराएं। बैठक में एसएसपी श्वेता चौबे, आरटीओ अनिता चंद्र, अधीक्षण अभियंता प्रह्लाद ब्रिजवाल, ईई धन सिंह कुटियाल और ईई डीएस नौटियाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें