फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: सरकारी योजनाओं की जानकारी दी

Sun, 11 Oct 2026 07:14 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
देवप्रयाग। पंचायती राज विभाग के तत्वावधान में सामाजिक संस्था नव ज्योति जन कल्याण समिति की ओर से विकासखंड देवप्रयाग के ब्लॉक मुख्यालय हिंडोलखाल में त्रिस्तरीय पंचायत जनप्रतिनिधि संवाद एवं विकास संकल्प सेवा सेतु सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन का उद्देश्य पंचायतों को सशक्त, स्वावलंबी और आत्मनिर्भर बनाने के साथ सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना रहा।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि विधायक विनोद कंडारी ने जनप्रतिनिधियों से विकास कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने और पात्र लाभार्थियों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने का आह्वान किया। विशिष्ट अतिथि दायित्वधारी राज्य मंत्री विनोद सुयाल ने पंचायतों को मजबूत बनाने के लिए केंद्र और राज्य सरकार के अभियानों की जानकारी दी। इस दौरान नव ज्योति जन कल्याण समिति के राजेंद्र सिंह रांगड़, परशुराम डोभाल एवं निर्मल सिंह ने प्रशिक्षण दिया। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख विनोद सिंह बिष्ट, कनिष्ठ प्रमुख राजपाल सिंह चौहान, सहायक विकासखंड अधिकारी विनय बहुगुणा और सुरेश रमोला सहित अन्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें