फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: मेयर पद की निर्दलीय प्रत्याशी आरती ने जारी किए 18 संकल्प

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। नगर निगम श्रीनगर की निर्दलीय मेयर प्रत्याशी पूर्व प्रमुख आरती भंडारी ने पत्रकार वार्ता में अपना संकल्प पत्र जारी करते हुए नगर के चहुंमुखी विकास का संकल्प लिया। उन्होंने नगर में महर्षि वाल्मीकि सहित अनेक महापुरुषों और ख्यातिप्राप्त महान हस्तियों के नाम पर चौकों का निर्माण करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

उन्होंने व्यापारियों के हिताें की रक्षा सुनिश्चित करने, परिवहन एवं यातायात व्यवस्था में सुधार के लिए पार्किंग का निर्माण, स्मार्ट ट्रैफिक सिंगनल, हर वार्ड में कूड़ा निस्तारण की व्यवस्था, सीवर लाइन, पथ प्रकाश और पक्की सड़कों का निर्माण किए जाने के साथ ही निराश्रित पशुओं के लिए पर्याप्त गौशाला का निर्माण एवं संचालन की व्यवस्था का संकल्प लिया है।
उन्होंने आपदा व सुरक्षा आदि कार्यों में पूर्व सैनिकों के अनुभव का लाभ लिए जाने के लिए उनकी भागीदारी सुनिश्चित करने, युवाओं के लिए रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने के प्रयास, महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण के रूप में हेल्पलाइन एवं लघु उद्योगों में उनको प्राथमिकता एवं आर्थिक प्रोत्साहन दिए जाने पर जोर दिए जाने को कहा है। कहा कि नगर को पर्यटन और तीर्थाटन के रूप से विकसित करने मठ मंदिरों और घाटों को सुविधा संपन्न बनाने सहित 18 बिंदूओं पर नगर के चहुंमुखी विकास के लिए काम किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें