फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपराज्यपाल ने बांदीपोरा में छह परियोजनाओं का किया उद्घाटन

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। विकास कार्यों में जनता की सक्रिय सहभागिता अनिवार्य है। जम्मू-कश्मीर सरकार इस पर विशेष ध्यान दे रही है। यह बात प्रदेश के उप राज्यपाल गिरीश चंद्र मुर्मू ने मंगलवार को बांदीपोरा जिले की यात्रा के दौरान कही। उन्होंने यहां 8.52 करोड़ की छह विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और 21.52 करोड़ की पांच विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया। एलजी ने दौरे के दौरान वूलर झील का हवाई सर्वेक्षण भी किया।
विज्ञापन

उप राज्यपाला ने जिन छह परियोजनाओं का उद्घाटन किया उसमें डावर गुरेज में किशनगंगा नदी पर स्टील पुल, मधुमती नाले पर आरसीसी मेड़ और तटबंध संरक्षण कार्य, कुनान में भेड़ विस्तार केंद्र, आठ गांवों को जोड़ने वाले नागमेरग नाला अलोसा पर पुल, अठवाटो में फुट ब्रिज और मंटी ग्राम मे छह कमरों का हाईस्कूल भवन शामिल है। इसके अलावा 21.52 करोड़ रुपये की पांच परियोजनाओं की आधारशिला भी रखी गई, जिसमें मरम्मत का काम भी शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें