फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खंजर की धार हूं, हां जी में अखबार हूं...................

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रीष्मोत्सव की चौथी सांस्कृतिक संध्या में लोक गायक अनिल बिष्ट व साथी कलाकारों के नाम रही। गायक बिष्ट के चैत की चैत्वाली गढ़वाली गीत की प्रस्तुति पर दर्शक जमकर थिरके। वहीं हास्य कलाकार संदीप छिलबट ने दर्शकों को खूब गुदगुदाया।
विज्ञापन

ग्रीष्मोत्सव की चौथी सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ मुख्य अतिथि विद्या मंदिर इंटर कालेज तिमली के प्रधानाचार्य संजय ममगांई ने किया। सांस्कृतिक संध्या में लोक गायक अनिल बिष्ट की प्रस्तुति पर दर्शक जमकर थिरके। लोक गायिका लता तिवारी ने भी कई प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में टीम मैनेजर भरत रावत, संगीत संयोजन तपेश्वर प्रसाद व संचालन त्रिभुवन उनियाल ने किया। सह-गायक प्रेम बल्लभ पंत, राकेश मंद्रवाल, राकेश रावत रहे। नृत्य निर्देशन व प्रस्तुतियां अंकित नेगी, सुहानी नौटियाल, वर्षा रावत, तनु नेगी ने दी। इस अवसर पालिकाध्यक्ष यशपाल बेनाम, समाजसेवी नमन चंदोला, सभासद अनीता रावत, यशोदा नेगी आदि मौजूद रहे।
अंशिका, आरुषी, शिक्षा व वैभव अव्वल
ग्रीष्मोत्सव में आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता के प्राथमिक वर्ग में अंशिका प्रथम, पोशिका नेगी द्वितीय व लावण्या पोरी तृतीय रही। जूनियर वर्ग में आरुषी, आयुष रावत, ऋतिक नेगी क्रमश: पहले, दूसरे व तीसरे स्थान पर रहे। सीनियर वर्ग में शिक्षा ने पहला, प्रियंका नेगी ने दूसरा, अनुराग बहुगुणा ने तीसरा स्थान हासिल किया। ओपन वर्ग में वैभव रावत प्रथम, आदित्य द्वितीय व आफरीन तृतीय रही।
विज्ञापन

खंजर की धार हूं, हां जी में अखबार हूं...
ग्रीष्मोत्सव में कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में कवियों ने हास्य, वीर, ओज, व्यंग्य के विविध रंग उकेर दर्शकों की वहवाही बटोरी। संस्कृति भवन प्रेक्षागृह में आयोजित कवि सम्मेलन का शुभारंभ मुख्य अतिथि सीईओ डा. आनंद भारद्वाज ने किया। सम्मेलन की शुरूआत कवियत्री डा. ऋतु सिंह ने सरस्वती वंदना से की। कवि पवन नारायण रावत ने देश है पुकारता, नीरज नैथानी ने खंजर की धार हूं, पैना हथियार हूं, हांजी मैं अखबार हूं आदि कविताएं पढ़ी। कवियत्री आरती पुंडीर ने मौसम सुहाना हो गया गजल पेश की। कवि देवेंद्र उनियाल, कवियत्री डा. ऋतु सिंह, मनोज रावत, गणेश खुगशाल गणि, संदीप रावत, यशपाल बेनाम, विजय कप्रवाण, स्वप्निल धस्माना, अंजलि डुडेजा, रश्मि व साक्षी आदि ने कवितापाठ किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें