फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: दहेज उत्पीड़न व मारपीट के आरोपी पति, सास-ससुर दोषमुक्त

Tue, 24 Mar 2026 04:57 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। दहेज उत्पीड़न, मारपीट व गाली-गलौज के आरोपी पति, सास व ससुर को अदालत ने दोषमुक्त कर दिया है। सिविल जज (जू.डि)/न्यायिक मजिस्ट्रेट पौड़ी प्रतीक्षा केसरवानी की अदालत ने यह फैसला सुनाया है।
विज्ञापन

विकासखंड पाबौ निवासी एक महिला ने पुलिस को दी तहरीर में पति आशीष गुसाईं, ससुर आलम सिंह और सास गुड्डी देवी पर मारपीट, मानसिक उत्पीड़न व गाली-गलौज के आरोप लगाए थे। पुलिस ने 11 जनवरी 2024 को मुकदमा दर्ज किया और 12 जुलाई 2024 को मामला कोर्ट पहुंचा। पीड़िता ने अदालत को बताया कि तीन मई 2022 को उनका विवाह हुआ था। कुछ समय बाद ही सास व सुसर फिर पति ने उनके साथ मारपीट व मानसिक उत्पीड़न किया। अदालत में कई गवाहों ने घटना का स्पष्ट समर्थन नहीं किया। कुछ गवाहों के बयान आपस में विरोधाभासी मिले। अभियोजन पक्ष आरोपों को साबित करने में असफल रहा। अदालत ने कहा कि वैवाहिक विवादों में बिना ठोस साक्ष्य के परिजनों को दोषी नहीं ठहराया जा सकता। इस पर अदालत ने आरोपी पति आशीष गुसाईं, ससुर आलम सिहं व सास गुड्डी देवी को दोषमुक्त कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें