फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: बारिश में फिर डूबा आवास विकास मैदान

Tue, 02 Jun 2026 07:23 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

श्रीनगर। मंगलवार शाम हुई बारिश के बाद भक्तियाना क्षेत्र के वार्ड संख्या 29 स्थित आवास विकास मैदान और आसपास का इलाका एक बार फिर जलभराव की समस्या से जूझता नजर आया। राष्ट्रीय राजमार्ग से बहकर आया बारिश का पानी मैदान में जमा हो गया जिससे पूरा मैदान तालाब में तब्दील हो गया। पानी मैदान से होकर मार्ग और आसपास के मकानों की बाउंड्री तक फैल गया जिससे लोगों को आवाजाही में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी गजेंद्र मैठाणी और दिनेश उनियाल ने बताया कि जलनिकासी की समस्या को लेकर कई बार नगर निगम और राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारियों को पत्र भेजे गए हैं। जनप्रतिनिधियों और संबंधित विभागों के समक्ष भी मामला उठाया गया लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं हो पाया है। क्षेत्र के निवासी जगदंबा प्रसाद पोखरियाल, भारत सिंह बिष्ट, इंद्र बल्लभ पोखरियाल, राजेंद्र सिंह बिष्ट और नरेश पाल ने बताया कि पूर्व में कई बार बारिश का पानी घरों में भी घुस चुका है। क्षेत्रवासियों ने नगर निगम और संबंधित विभागों से समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें