पौड़ी। विश्व पर्यटन दिवस के उपलक्ष्य में पौड़ी के कंडोलिया मैदान में आयोजित तीन दिवसीय कार्यक्रम के अंतिम दिन स्थानीय नागरिकों, पर्यटकों, युवाओं और छात्र-छात्राओं को साहसिक खेलों और प्राकृतिक सौंदर्य से रूबरू कराया। तीन दिनों तक चले कार्यक्रम में हॉट एयर बैलून उड़ान मुख्य आकर्षण रहा। इसके जरिये लोगों ने आकाश से पौड़ी की मनोरम घाटियों का नजारा देखा।
देवभूमि एयरो स्पोर्ट्स एंड एविएशन प्राइवेट लिमिटेड के सीईओ व विशेषज्ञ कैप्टन विनायक गिरी ने बताया कि हॉट एयर बैलून के अंदर गैस बर्नर से गर्म हवा भरी जाती है जिससे यह आसमान में उड़ता है। प्रशिक्षकों ने बैलून की संरचना, सुरक्षा उपायों और उड़ान प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी। ताकि प्रतिभागी उड़ान का रोमांच सुरक्षित तरीके से अनुभव कर सकें। जिला पर्यटन विकास अधिकारी खुशाल सिंह नेगी ने कहा कि ऐसी साहसिक गतिविधियां पौड़ी की पर्यटन पहचान को मजबूत कर युवाओं के लिए नए रोजगार के अवसर खोलेंगी। संवाद