श्रीनगर किक्रेट चैपिंयनशिप के दौरान कैच पकड़ते चौरास किक्रेट क्लब के खिलाडी
- फोटो : SHRINAGAR
क्रिकेट चैंपियनशिप श्रीनगर का तीसरा रोमांचकारी मुकाबला चौरास क्रिकेट क्लब और हिमालयन क्लब के बीच खेला गया, जिसमें हिमालय क्लब ने चौरास क्लब के सामने 20 ओवरों में 139 रनों का लक्ष्य रखा। विपक्षी टीम निर्धारित ओवरों में मात्र 135 रनों पर ही सिमट गई।
मंगलवार को जीआईएंडटीआई मैदान में आयोजित क्रिकेट चैंपियनशिप का तीसरा मुकाबला चौरास क्रिकेट क्लब और हिमालयन क्लब के बीच खेला गया। इस मौके पर हिमालयन क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए विपक्षी टीम के समक्ष निर्धारित 20 ओवरों में 10 विकेटों के नुकसान पर 139 रनों का लक्ष्य रखा। इसके बाद बल्लेबाजी करने मैदान में उतरी चौरास क्रिकेट क्लब की टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में छह विकेट के नुकसान पर 135 रनों पर ही सिमट गई। हिमालय क्लब की ओर से सूरज ने अपनी टीम के लिए 49 व अफसान ने 20 रनों का योगदान किया। जबकि चौरास क्रिकेट क्लब के मनीष डालिया ने 37 और शशांक ने सर्वाधिक 32 रन बनाए। आज के स्कोर देवेंद्र रावत और रणवीर रहे।