फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेमेस्टर प्रणाली खत्म कर वार्षिक परीक्षा प्रणाली लागू करने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी ) ने सेमेस्टर प्रणाली का विरोध करते हुए उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत का पुतला फूंका। सेमेस्टर प्रक्रिया को एक गंभीर बीमारी बताते हुए इसे छात्रों के भविष्य के खिलाफ बताया गया।
विज्ञापन

सोमवार को एबीवीपी पदाधिकारी व कार्यकर्ता पीजी कालेज के प्रवेश द्वार पर एकत्रित हुए। जहां उन्होंने उच्च शिक्षा मंत्री का पुतला दहन करते हुए उच्च शिक्षा में सेमेस्टर प्रणाली को समाप्त करने की पुरजोर मांग की। इस मौके पर विभाग संयोजक कुलदीप अग्रवाल ने महाविद्यालयों में सेमेस्टर प्रणाली को कैंसर बताते हुए कहा कि इससे छात्र-छात्राओं का भविष्य अधर में लटक रहा है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि इस प्रणाली को समाप्त करने के लिए सभी को एकजुट होना होगा। उन्होंने पूर्व की भांति एक वर्ष में परीक्षाएं संचालित करने की मांग की।। इस मौके पर जिला संयोजक स्नेहाशीष सिंह, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य शुभम जमलोकी, नगर मंत्री सुबोध रावत, छात्र संघ उपाध्यक्ष नेहा रावत, सौरभ जमलोकी, रोहित चौहान, मृदुल, राहुल, भानू समेत अन्य छात्र मौजूद थे। दूसरी ओर देवप्रयाग में एबीवीपी की नगर इकाई राजकीय महाविद्यालय देवप्रयाग की प्राचार्य प्रो. सुधा भारद्वाज के माध्यम से उच्च शिक्षामंत्री को इस बाबत ज्ञापन भेजा। ज्ञापन में उन्होंने कहा कि सेमेस्टर प्रणाली छात्र-छात्राओं के हित में नहीं है। इस व्यवस्था में छात्रों को एक वर्ष में दो बार परीक्षा देनी पड़ रही है। जिससे उनको अध्ययन का पर्याप्त समय नही मिल पा रहा है। छात्र प्रयोगात्मक परीक्षाओं की पूरी तैयारी नहीं कर पा रहे हैं। दिक्कत यह है कि सेमेस्टर परीक्षा का परिणाम भी सही समय पर घोषित नहीं होता। जिससे छात्र-छात्राओं को अगले सत्र की कक्षाओं में प्रवेश लेने में काफी मुश्किलें हो रही हैं। बैक पेपर परीक्षा देने पर सेमेस्टर प्रणाली की वजह से पूरा साल ही खराब हो रहा है। वहीं महाविद्यालयों में शिक्षकों की कमी के चलते पठन-पाठन में भी सुचारु नहीं है। ऐसे में सेमेस्टर प्रणाली छात्र-छात्राओं पर भारी पड़ रही है। ज्ञापन में एबीवीपी के प्रदेश सदस्य दीपक रावत, दिगंबर सिंह, अनामिका, शिवानी, किरण, अंजली, शीतल, रिंकी, ज्योति, निशा, दीपिका, नितेश व अभिषेक आदि के हस्ताक्षर हैं।
उत्तरकाशी। अभाविप से जुड़े छात्र-छात्राओं ने स्नातक कक्षाओं में सेमेस्टर प्रणाली का विरोध करते हुए उच्च शिक्षा मंत्री डा.धन सिंह रावत का पुतला फूंका। उन्होंने शीघ्र सेमेस्टर प्रणाली समाप्त न करने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

सोमवार को बड़ी संख्या में अभाविप से जुड़े छात्र-छात्राएं पीजी कालेज के मुख्य परिसर में एकत्र हुए। छात्र नेताओं ने कहा कि स्नातक कक्षाओं में सेमेस्टर प्रणाली लागू करने से महाविद्यालय में वर्षभर परीक्षाएं ही चल रही हैं। जिससे पठन-पाठन कार्य बुरी तरह प्रभावित हो गया है। अभाविप शुरूआत से ही सेमेस्टर सिस्टम का विरोध कर रही है। इस मौके पर आक्रोशित छात्र-छात्राओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उच्च शिक्षा मंत्री डा.धन सिंह रावत का पुतला फूंका। उन्होंने कहा कि यदि शीघ्र ही सेमेस्टर प्रणाली समाप्त नहीं की गई तो वे उग्र आंदोलन करेंगे। विरोध प्रदर्शन करने वालों में छात्र महासंघ अध्यक्ष गौतम रावत, जिला संगठन मंत्री चैन सिंह रावत, दीपक रावत, राधे बिजल्वाण, विजय अवस्थी, गणेश राणा, लोकेंद्र नेगी, तरवीन राणा, हिमांशू, नितिन पयाल, गजराज गुसाईं, जसपाल रमोला, हरेंद्र राणा, अभिषेक पंवार, प्रह्लाद राणा, मनोज राणा, अनुज पाल, मुकुल नेगी आदि अनेक छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
गोपेश्वर/जोशीमठ। सोमवार को छात्र संघ अध्यक्ष अमित मिश्रा के नेतृत्व में एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने महाविद्यालय गेट पर उच्च शिक्षा राज्यमंत्री डा. धन सिंह रावत का पुतला फूंककर प्रदर्शन किया। आक्रोशित छात्रों ने कहा कि सेमेस्टर प्रणाली के नाम पर छात्र-छात्राओं को बेवजह परेशान किया जा रहा है। विवि स्तर से निर्गत हो रही अंकतालिकाओं में भी कई प्रकार की खामियां मिल रही हैं। इस मौके पर वैभव मिश्रा, विपिन जोशी, धीरज सिंह, कैलाश, गजेंद्र, कुलदीप, अजय भंडारी, नीरज नेगी, कृष्णा नेगी आदि मौजूद थे। वहीं, जोशीमठ में जिला संगठन मंत्री प्रवीण असवाल के नेतृत्व में छात्रों ने उच्च शिक्षा राज्यमंत्री का पुतला फूंका।
इस मौके पर परिषद के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अंशुल भुजवाण, विभाग सह संयोजक राहुल फरस्वाण, राहुल पंत, दर्शन पंवार, पूर्व विवि प्रतिनिधि जयदीप रावत, जयदीप आदि मौजूद थे।
बड़कोट। महाविद्यालय में स्नातक कक्षाओं में सेमेस्टर प्रणाली का विरोध करते हुए अभाविप के छात्र-छात्राओं ने उच्च शिक्षा मंत्री डा.धन सिंह रावत का पुतला फूंका। अभाविप के प्रदेश सह मंत्री कल्याण सिंह ने कहा कि स्नातक कक्षाओं में सेमेस्टर सिस्टम बिना तैयारी के शुरू किया गया। इसके परिणाम भी अच्छे नहीं मिल रहे हैं। उन्होंने सेमेस्टर प्रणाली बंद नहीं करने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। इस मौके पर छात्र संघ अध्यक्ष आशीष पंवार, सचिन रावत, सूरज रावत, आदेश पंवार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें