फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंसर, एचआईवी पीड़ितों की मदद को आगे आए छात्र

Fri, 06 Nov 2015 07:09 PM IST
लैंसडौन
विज्ञापन
विज्ञापन
कैंसर व एचआईवी पीड़ितों की मदद के लिए आर्मी स्कूल के छात्र-छात्राएं आगे आएं हैं।  कैंसर व एचआईवी पीड़ितों की सहायता कर रही लखनऊ की सामाजिक संस्था ‘केयरिंग सोल’ की पहल पर आर्मी स्कूल के छात्रों ने ऐसे रोगियों की सहायता करने के लिए 38,650 रुपये एकत्र कर संस्था को भेजे हैं।
विज्ञापन


लखनऊ की यह संस्था वर्ष 1999 से कैंसर पीड़ितों और एचआईवी ग्रस्त लोगों की मदद कर रही है। सबसे अधिक धनराशि  जमा करने वालों छात्रों में अनंत, जय अग्रवाल, कु. अनुश्री अग्रवाल रहे, जिन्होंने 1100-1100 रुपये की धनराशि एकत्र कर संस्था को दी। इस सामाजिक कार्य के लिए विद्यालय के 31 छात्रों को संस्था की तरफ से स्वर्ण पदक, 12 को रजत, 23 को कांस्य पदक व प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया गया। इस सामाजिक कार्य के लिए अपना योगदान देने वाले दानवीरों और धन एकत्र करने वाले छात्र-छात्राओं की विद्यालय के चेयरमैन ब्रिगेडियर इंद्रजीत चटर्जी और प्रधानाचार्य  जेम्स एंथोनी ने सराहना की। इस अवसर पर संस्था के प्रतिनिधि एस. कुमार समेत विद्यालय के शिक्षक मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें