फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आशाओं की हड़ताल से स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित

विज्ञापन
तहसील मुख्यालय कीर्तिनगर में धरना प्रदर्शन करती क्षेत्र की आशा कार्यकर्ता। - फोटो : SHRINAGAR
विज्ञापन
विकास खंड कीर्तिनगर क्षेत्र की आशाएं शुक्रवार को पांचवें दिन भी तहसील मुख्यालय में धरने पर डटी रहीं, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों के वैक्सीनेशन कार्यक्रम व बच्चों को विटामिन ए वितरित किए जाने के कार्य प्रभावित हो रहे हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को तहसील मुख्यालय पर धरने पर बैठी आशाओं ने कहा कि प्रदेश संगठन के आह्वान पर अनिश्चित कालीन कार्यबहिष्कार और धरना तब तक जारी रहेगा, जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं हो जाती। वहीं सीएचसी प्रभारी कीर्तिनगर डा. अर्चना सिंह ने बताया कि दिव्यांगों के वैक्सीनेशन के लिए आशाओं से गांव की सर्वे मांग गई थी, लेकिन कार्यबहिष्कार के कारण अभी तक यह आंकड़े उपलब्ध नहीं हो पाए हैं। जबकि बच्चों को विटामिन ए की खुराक और सुक्ष्म पोषण किट वितरित किए जाने के लिए प्रशिक्षण दिया जाना था। धरना देने वालों में ब्लाक अध्यक्ष लक्ष्मी जोशी, उपाध्यक्ष ममता, मीनाक्षी, बीना, अनिता, बबीता, छुन्ना, विजय लक्ष्मी, गोदांबरी, कमला आदि मौजूद थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें