फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: वंदे मातरम् पार्क का स्वास्थ्य मंत्री ने किया शिलान्यास

Fri, 26 Jul 2024 06:45 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
गंगा दर्शन श्रीनगर में वंदे मातरम्  पार्क के निर्माण का ​शिलान्यास करते मंत्री डॉ. धन सिंह रावत
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

कहा-जल्द नगर निगम को मिलेगा कार्यालय, दो मंजिला पार्किंग बनेगी
संवाद न्यूज एजेंसी
श्रीनगर। नगर निगम के अंतर्गत गंगा दर्शन मोड़ के पास नवनिर्मित वंदे मातरम् पार्क का स्वास्थ्य एवं शिक्षा चिकित्सा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने शिलान्यास किया। साथ ही नगर निगम क्षेत्र के प्रवेश द्वार का उद्घाटन भी कैबिनेट मंत्री ने किया। कहा कि जल्द निगम का नया कार्यालय बनकर तैयार होगा जिसमें दो मंजिला पार्किंग भी बनाई जाएगी।
विज्ञापन

शुक्रवार को कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने गंगा दर्शन के पास 13.55 लाख की लागत से बनने वाले वंदे मातरम् पार्क का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि नगर निगम के बिलकेदार, स्वीत, गहड़, कलियासोड़ में भी पार्कों का निर्माण कराया जाएगा। श्रीनगर के ऐतिहासिक गोला पार्क का 2 करोड़ की धनराशि से नवीनीकरण किया जाएगा। कहा कि आवास विकास की भूमि पर 18 लाख की लागत से बाउंड्री वॉल का निर्माण होगा और श्रीनगर में जल्द जनता दरबार लगाया जाएगा जिसमें आयुष्मान कार्ड, आधार कार्ड, वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन आदि समस्याओं का एक ही स्थान पर निस्तारण किया जाएगा। इस अवसर पर एसडीएम नूपुर वर्मा, सहकारी संघ अध्यक्ष मातवर सिंह रावत, सुषमा रावत, गणेश भट्ट, जितेंद्र धीरवान, वासुदेव कंडारी, प्रमिला भंडारी, संजय गुप्ता, सौरभ और पंकज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें