फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: स्वास्थ्य विभाग आउटसोर्स कर्मियों को तीन माह से नहीं मिला वेतन

Wed, 24 Dec 2025 06:54 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
आर्थिक संकट से जूझने को मजबूर हैं कर्मचारी, जल्द समस्या हल करने की मांग
विज्ञापन

पौड़ी। जनपद में स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत नेशनल हेल्थ मिशन (एनएचएम) के माध्यम से आउटसोर्स पर कार्यरत 150 से अधिक कर्मचारियों को अक्तूबर माह से अब तक वेतन नहीं मिल पाया है। लगातार तीन माह तक वेतन न मिलने के कारण इन कर्मचारियों की आर्थिक स्थिति बेहद खराब हो गई है। दीपावली पर्व पर भी कर्मचारियों को बिना वेतन के ही त्योहार मनाने को मजबूर होना पड़ा।

स्वास्थ्य विभाग में विभिन्न पदों पर तैनात ये आउटसोर्स कर्मचारी अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों में नियमित सेवाएं दे रहे हैं और विभागीय कार्यों की रीढ़ माने जाते हैं। इसके बावजूद उनकी समस्याओं पर अब तक कोई ठोस समाधान नहीं हो पाया है। इस दौरान आउटसोर्स कर्मचारी राहुल, आयुष सपना सीमा आदि का कहना है कि अधिकांश कर्मचारी किराए के मकानों में रहते हैं। बच्चों की स्कूल फीस, घर का किराया, बिजली-पानी के बिल और दैनिक खर्चों का बोझ लगातार बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन

वेतन न मिलने के कारण कई परिवारों के सामने गंभीर आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। उन्होंने बताया कि कई परिवार पूरी तरह इसी नौकरी की आय पर निर्भर हैं। तीन माह से भुगतान न होने के कारण उन्हें उधार लेकर जीवन यापन करना पड़ रहा है जिससे मानसिक तनाव भी बढ़ गया है। आउटसोर्स एजेंसी की ओर से बार-बार आश्वासन तो दिया गया लेकिन अब तक भुगतान नहीं हुआ।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. शिव प्रसाद शुक्ल ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में है। उन्होंने कहा कि संबंधित आउटसोर्स कंपनी से बातचीत की गई है और कंपनी ने एक सप्ताह के भीतर कर्मचारियों का वेतन जारी करने का भरोसा दिया है। साथ ही इस समस्या से एनएचएम को भी अवगत करा दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें