फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: जिले में स्वास्थ्य विभाग को मिलीं 75 नई एएनएम

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पौड़ी। जिले में स्वास्थ्य विभाग को 57 नई एएनएम मिल गई हैं। मुख्य चिकित्साधिकारी पौड़ी डाॅ. प्रवीण कुमार ने सभी नई एएनएम को तैनाती दे दी है। उन्होंने बताया कि जिले में एएनएम की नियुक्ति से राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन सहित अन्य जन कल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारने में सकारात्मक व गुणात्मक प्रगति मिलेगी।पौड़ी जनपद में एएनएम के 305 पद सृजित हैं। जिसके सापेक्ष अभी तक जिले में 232 एएनएम सेवारत थीं। हाल में हुई नियुक्तियों के बाद स्वास्थ्य विभाग पौड़ी को 57 नई एएनएम मिली हैं। जिन्हें सीएमओ पौड़ी ने तैनाती देते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दे दिए हैं। नवनियुक्त एएनएम ने पदभार संभालने के साथ ही कामकाज शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

सीएमओ डाॅ. प्रवीण कुमार ने बताया कि जनपद पौड़ी विषम भौगोलिक परिस्थितियों का वाला जिला है। जिसके चलते कार्मिकों की कमी होने पर विभागीय कार्यों पर उसका विपरीत प्रभाव पड़ता है। बताया कि जिले को 57 नई एएनएम मिली हैं। जिन्हें जिले के दूरस्थ विकास खंड नैनीडांडा, थलीसैंण, पोखड़ा, जयहरीखाल, बीरोंखाल सहित अन्य विकास खंडों में तैनाती दी गई है। बताया कि जिले में राष्ट्रीय कार्यक्रम के तहत संचालित योजनाओं, विभिन्न प्रकार के टीकाकरण, जच्चा-बच्चा की स्वास्थ्य जांच, परिवार नियोजन, एनीमिया मुक्त भारत महाअभियान सहित अनेक विभागीय कार्यों में सकारात्मक व गुणात्मक प्रगति आएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें