फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri News: बच्चों को दी स्वास्थ्य व स्वच्छता की जानकारियां

Wed, 27 May 2026 05:21 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। जनपद के विभिन्न बालिका व बालक छात्रावासों में बच्चों के स्वास्थ्य परीक्षण के लिए विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित हुआ। चिकित्सकों ने बच्चों का वजन, रक्तचाप, शरीर का तापमान, आंखों व त्वचा संबंधी सामान्य जांच कीं। साथ ही बच्चों को मौसमी बीमारियों से बचाव, स्वच्छता, संतुलित आहार व नियमित दिनचर्या अपनाने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत आयोजित विश्व मासिक धर्म स्वच्छता दिवस पर जनपद के विभिन्न बालिका छात्रावास में विशेष जागरूकता कार्यक्रम हुए। चिकित्सकों ने बालिकाओं को मासिक धर्म स्वच्छता के महत्व, व्यक्तिगत साफ-सफाई, पोषण व स्वास्थ्य सावधानियों की जानकारियां देते हुए सेनिटरी पैड वितरित किए। डीएम स्वाति एस भदौरिया ने कहा कि छात्रावासों में बच्चों को स्वस्थ व सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने संबंधित विभागों को समय-समय पर स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित कर बच्चों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इस मौके पर डॉ. सुमित कुमार, डॉ. कंचन, निखिलेश रावत, रश्मि, कमला रावत, जयदेव नौगाईं, पंकज देवली आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें