फोटो
श्रीनगर। बरसात शुरू होने से पहले नगर निगम क्षेत्र के भक्तियाना वार्ड-29 में जल निकासी व्यवस्था दुरुस्त करने की कवायद शुरू हो गई है। बुधवार से राष्ट्रीय राजमार्ग पर शंकरमठ मंदिर जाने वाले मार्ग के किनारे नालों की सफाई कराई गई। लोगों का कहना है कि बरसात के दौरान नालों में मिट्टी और कूड़ा जमा होने से पानी की निकासी बाधित हो जाती है। कई बार पानी ओवरफ्लो होकर सड़क पर बहने लगता है। वार्ड पार्षद पूजा किमोठी ने कुछ दिन पहले बरसात से पहले नालों की सफाई कराने की मांग के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग के अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा था। पार्षद की मांग पर राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग ने इसका संज्ञान लेते हुए बुधवार से नालियों की सफाई का काम शुरू करा दिया। संवाद