कीर्तिनगर। ग्राम पंचायत सौडू में एक वर्ष से हैंडपंप खराब पड़ा है। ग्रामीणों की ओर से कई बार जल संस्थान से हैंडपंप को ठीक कराने की गुहार लगाई गई लेकिन इसे गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है। दूसरी ओर ग्रामीणों का कहना है कि गांव में जल संस्थान की ओर से बिछाई गई पेयजल लाइन के रखखाव पर ध्यान न दिए जाने से आपूर्ति सुचारु नहीं हो पा रही है। पूर्व प्रधान मधुसूदन बंगवाल का कहना है कि जल संस्थान से नए टैंक से पेयजल लाइन जोड़े जाने की मांग कर रहे हैं। उन्होंने विभाग से मांग पर जल्द कार्रवाई की मांग की। वहीं जल संस्थान के जेई विजय सिंह का कहना है कि पुराने हैंडपंप का पानी सूख गया है। उन्होंने गांव की पेयजल लाइनों को जल्द ठीक कराए जाने की बात कही। संवाद
-
पेयजल आपूर्ति सुचारु करने की मांग
देवप्रयाग। हिंसरियाखाल पट्टी के कई गांवों में अनियमित पेयजल आपूर्ति पर लोगों ने नाराजगी जताई। विजय सिंह कोली ने कहा कि इस समस्या के संबंध में कई बार शिकायत की गई लेकिन इसका कोई स्थायी समाधान नहीं निकल पाया। उन्होंने क्षेत्रीय विधायक विनोद कंडारी से जल्द समस्या के समाधान की मांग की। वहीं जल संस्थान के जेई विजय सिंह ने कहा कि जल संस्थान की ओर से क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति सुचारु तरीके से की जा रही है। जिन गांवों से शिकायतें आ रही हैं वहां पर तत्काल शिकायतों का निस्तारण किया जा रहा है। संवाद